Coffeehouse for desis
Would you like to react to this message? Create an account in a few clicks or log in to continue.

"हिन्दु" के नामकरण में क्या है? (What's in the nomenclature as "Hindu"?)

Go down

"हिन्दु" के नामकरण में क्या है?  (What's in the nomenclature as "Hindu"?) Empty "हिन्दु" के नामकरण में क्या है? (What's in the nomenclature as "Hindu"?)

Post by Seva Lamberdar Fri Jun 28, 2024 2:27 pm

याद रहे कि हिन्दु (हिंदू , हिंदू, हिंदू ) शब्द की उत्पत्ति बाहर के लोगों द्वारा सिंधु (नदी या महासागर के लिए शब्द) के गलत उच्चारण द्वारा नहीं हुई थी ।

असल में, हिन्दु शब्द का अर्थ और उत्पत्ति संस्कृत के अनुसार "ह+इंदु" है, यानी 'इंदु' शब्द से पहले 'ह' अक्षर" लिखने या लगाने से। इसका अर्थ है कि हिंदु या हिंदू ("ह + इंदु") बह आदमी है जो सोम रस (वैदिक पूजा या यज्ञ में भगवान के अर्पण चरणामृत या अनुष्ठान प्रसाद) का उपयोग करता हो और उसके पीने से लाभ उठाता हो ।

"हिन्दु" नाम या शब्द, जिसका संस्कृत में अर्थ वैदिक अनुष्ठान (प्रसाद या चरणामृत) का उपयोगकर्ता / भागीदार है, लंबे समय से है। २३०० (2300) बर्ष पहले भी (327 ईसा पूर्व - 325 ईसा पूर्व) जब सिकंदर महान और उसकी ग्रीक भाषी यूनानी सेना द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम पर आक्रमण हुआ था, तब भी उपमहाद्वीप में स्थानीय लोगों के लिए हिन्दु शब्द का प्रयोग था।

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में एक नदी के लिए "इंडस" नाम तब उत्पन्न हुआ, जब यूनानियों (सिकंदर महान और उसके सैनिकों) ने उत्तर-पश्चिमी नदी को 'हिंडोस पोटामस' कहा, जिसका ग्रीक (यूनानी) भाषा में अर्थ है 'हिन्दु नदी'।
पर ग्रीक्स (यूनानियों) ने 'हिंडोस पोटामस' का उच्चारण 'इंडोस पोटामस' किया, क्योंकि सिकंदर के समय ग्रीक (यूनानी) लोग 'ह' ध्वनि से आरम्भ होने बाले ग्रीक शब्द (या नाम), जिसके पीछे 'इ' (या 'ई') लगा हो, उस का उच्चारण बिना 'ह' ध्वनि से किया करते थे । यही कारण था कि सिकंदर और उसके ग्रीक भाषी फौजियों ने २३०० (2300) बर्ष पहले भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी नदी को 'हिंडोस पोटामस' (हिंदु नदी) का नाम दिया और उस का उच्चारण "इंडोस पोटामस" किया। यह नदी अब भी सिकंदर और उसके फौजियों के उच्चारण के कारण २३०० (2300) साल बाद इंडोस (या इंडस) नदी के नाम से जानी जाती है।

साथ ही, सिकंदर और उसके ग्रीक भाषी फौजी यूनानियों ने भारतीय उपमहाद्वीप को 'हिंडे' (जिसका अर्थ ग्रीक भाषा में है, हिंदुओं की भूमि) का नाम दिया , जिसका उच्चारण उन्होने 'इंडे' (स्वर 'इ' से पहले 'ह' के मौन के साथ) किया। इसलिए, भारत उपमहाद्वीप के नाम 'इन्डे' (बाद में 'इंडिया' आदि) कि शुरुआत सिकंदर और उसके ग्रीक भाषी यूनानी फौजियों द्वारा २३०० (2300) साल पहले हुई थी ।

संक्षेप में, भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में नदी के लिए यूरोपीय/अंग्रेजी नाम इंडस (इंडोस) और उपमहाद्वीप के लिए यूरोपीय/अंग्रेजी नाम इन्डे (या इंडिया) की उत्पत्ति (शुरुआत) 2300 साल पहले सिकंदर और उसके ग्रीक भाषी यूनानी फौजियों द्वारा हिन्दु (उपमहाद्वीप के निवासियों के लिए नाम) द्वारा हुई थी।
Seva Lamberdar
Seva Lamberdar

Posts : 6579
Join date : 2012-11-29

https://docs.google.com/document/d/1bYp0igbxHcmg1G1J-qw0VUBSn7Fu

Back to top Go down

Back to top

- Similar topics

 
Permissions in this forum:
You cannot reply to topics in this forum